Edition

भोपाल में 25 जुलाई से दौड़ेंगी ई-बसें, किराया महज 1.50 रुपए प्रति कि.मी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में 25 जुलाई से दौड़ेंगी ई-बसें

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ई-बस सेवा की शुरुआत अब 25 जुलाई से होने जा रही है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ 20 जुलाई से 5 दिनों तक बसों को शहर के अलग – अलग रास्तों पर चलाकर इनका ट्रायल रन करेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 25 जुलाई के आसपास शहर के 10 रास्तों पर इलेक्ट्रिक बसों का कमर्शियल रन शुरू कर दिया जाएगा।

 

प्रारंभिक चरण में इन बसों का किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1.50 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि, न्यूनतम किराया सात रुपए तक निर्धारित किया गया है। यानी अगर यात्री 10 किलोमीटर की यात्रा करताहै तो उसे इसके लिए महज 15 रुपए शुल्क चुकाना होगा। ऐसे में ये आरामदायक ई-बसें आम लोगों को कम से कम किराए में सुलभ यात्रा देने का कार्य करने में अहम साबित हो सकती हैं।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!