Edition

सतना में कमरे में मिला महिला का शव: सुबह सोकर नहीं उठी तो बहू ने पुलिस को दी सूचना, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में कमरे में मिला 55 वर्षीय महिला का शव, सुबह से नहीं खुला दरवाजा, बहू ने पुलिस को दी सूचना; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत….

सतना। सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के जरेठा गांव में 55 वर्षीय महिला चम्पा मवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव मंगलवार को उसके कमरे में बिस्तर पर मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद धारकुंडी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, चम्पा मवासी अपने बेटे और बहू से अलग रहती थीं। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं। मंगलवार दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं, तो बहू ने उन्हें आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर बहू कमरे के अंदर गई।

कमरे में कुछ आवारा जानवर घुसे हुए थे। बहू ने पहले उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उसकी नजर बिस्तर पर पड़ी, जहां चम्पा मवासी मृत अवस्था में मिलीं। महिला ने तत्काल अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए सबूत

महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम एसडीओपी राजेश बंजारे और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौत से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

SEO Keywords: Satna News, Satna Crime News, Jaretha Village News, Dharkundi News, Champa Mawasi Death, महिला की संदिग्ध मौत, सतना महिला मौत, धारकुंडी थाना

#SatnaNews #SatnaCrime #Dharkundi #MadhyaPradeshNews #CrimeNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!