Edition

SIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा बोले- पात्र मतदाताओं के नाम कटने की आशंका….

कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई…..

सतना। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सतना में कांग्रेस ने बुधवार को धवारी तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम राहुल सिलाडिया को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने और नाम हटाने की प्रक्रिया की समीक्षा सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने आरोप लगाया कि SIR की आड़ में पात्र मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से नहीं हटना चाहिए।

विधायक ने प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन में शामिल की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन के दौरान दस्तावेजों की मांग, सत्यापन और नाम हटाने की प्रक्रिया स्पष्ट एवं पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी पात्र मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो।

वहीं निर्वाचन आयोग SIR को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया बताता है। आयोग की प्रक्रिया में पात्र मतदाता के नाम शामिल करने और अपात्र नाम हटाने के लिए दावे-आपत्तियों का प्रावधान है। आयोग के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम हटाने से पहले नोटिस और आदेश की व्यवस्था भी है।

धरना-प्रदर्शन में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, वीरेंद्र द्विवेदी, आरिफ इकबाल सिद्दीकी, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, राजभान सिंह, प्रदीप समदरिया, रश्मि सिंह, उर्मिला त्रिपाठी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!