Edition

मैहर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: घंटाघर पर पुतला फूंका, पुलिस से झड़प; बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: घंटाघर पर पुतला फूंका, पुलिस से झूमाझटकी; बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश…

मैहर। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में मैहर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक करीब 2 किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी कांग्रेस ने हाल के दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।

पुलिस ने पुतला छीनने और आग बुझाने की कोशिश की

घंटाघर पर धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC का पुतला निकाला। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने और उसमें लगी आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीछे धकेलते हुए पुतला जला दिया।

कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश

पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एडीएम रोशन राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सीएसपी महेंद्र सिंह, कोतवाली टीआई अभिषेक सिंह, एसआई वंदना गर्ग, उपनिरीक्षक संतोष उलाड़ी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

CEC के इस्तीफे की मांग, मैहर बंद की चेतावनी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि पार्टी चुनावों की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे का भी उल्लेख किया।

प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि यदि CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो कांग्रेस की ओर से दो दिन तक संपूर्ण मैहर बंद कराने की चेतावनी दी गई है।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई, प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू, कांग्रेस प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह, रामनिवास उरमलिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SEO Keywords: Maihar Congress Protest, Gyanesh Kumar Protest, Satna Maihar News, Election Commission Protest, Maihar News, CEC Protest, मैहर कांग्रेस प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पुतला, मैहर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन

#MaiharNews #CongressProtest #GyaneshKumar #ElectionCommission #SatnaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!