सतना में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक; भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं….

सतना में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर को सतना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
दिन के तापमान में गिरावट, रात का पारा बढ़ा….मौसम संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को सतना का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हुआ। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंडक का असर बना हुआ है।

रीवा संभाग में भी बारिश की संभावना…..मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सतना सहित रीवा संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम का असर अगले कुछ दिनों तक बने रहने के आसार हैं।
बेमौसम बारिश और तेज हवाओं की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ सकती है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने और तेज हवाओं से फसल के गिरने का खतरा है। किसानों को सलाह है कि वे स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें और फसल की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
#SatnaNews #WeatherUpdate #MadhyaPradeshNews #RainAlert #RewanchalRoshni




