सतना के आदर्श नगर में आधी रात घर पर पथराव और फायरिंग का आरोप, CCTV में घटना कैद…

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के घूरडांग स्थित आदर्श नगर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित यश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि एक दर्जन से अधिक लोग उनके घर पहुंचे और पथराव व तोड़फोड़ करने के बाद पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई गई है।

CCTV कैमरा तोड़ने की भी कोशिश का आरोप…यश त्रिपाठी के मुताबिक, हमलावरों ने घर में लगे CCTV कैमरे को तोड़ने की भी कोशिश की। घटना घर में लगे कैमरे में कैद होने की बात कही गई है। पीड़ित ने दिव्यांशु सिंह परिहार और उसके साथियों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पहले भी पथराव की शिकायत का दावा….पीड़ित का कहना है कि अक्टूबर महीने में भी उनके घर पर पथराव हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोलगवां थाने में की थी। उनका आरोप है कि इसके बाद दोबारा हमला किया गया। घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस…..मामले में कोलगवां थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni




