सतना की गंदगी और पेयजल संकट पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने उठाए सवाल, बोले- शहर में रिश्ता करने से भी कतरा रहे लोग…

सतना में सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को नगर निगम परिषद की बैठक में कुछ समय शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के कारण अब लोग सतना में रिश्ता करने से भी कतराने लगे हैं।

कचरा उठाने और साफ पानी की व्यवस्था पर सवाल…..विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने शहर में कचरा उठाने, नालियों की सफाई और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब नागरिक इन बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं, तो नगर निगम परिषद की बैठक के एजेंडे में इन मुद्दों को प्रमुखता क्यों नहीं दी जा रही है।
बोले- गंदगी सड़न में बदल गई….कुशवाहा ने शहर की सफाई व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गंदगी अब सड़न में बदल गई है और इसकी बदबू दूर तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सतना की स्थिति सुधारने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। उनके मुताबिक, नगर निगम एक स्वतंत्र और सक्षम संस्था है, इसलिए प्रशासन को शहर की व्यवस्थाओं को लेकर जवाब देना चाहिए।
नगर निगम की व्यवस्था पर फिर उठे सवाल….विधायक के बयान के बाद शहर में सफाई और पेयजल आपूर्ति का मुद्दा फिर चर्चा में है। नागरिकों से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।
#SatnaNews #SatnaMunicipalCorporation #MadhyaPradeshNews #LocalNews #RewanchalRoshni




