Edition

सतना नगर निगम का सुपरवाइजर 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी करने मांगे थे 3 हजार रुपए…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना नगर निगम का सुपरवाइजर 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी करने मांगे थे 3 हजार रुपए….

सतना नगर निगम में रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी (30) को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी की अधूरी हाजिरी को पूरा दर्ज करने के बदले 3 हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त की यह कार्रवाई बिरला हॉस्पिटल के सामने की गई।

25 दिन काम करने के बाद भी कम दर्ज थी हाजिरी…जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 39 निवासी सफाईकर्मी राजकिशोर समुंद्रे ने सितंबर महीने में 25 दिन काम किया था। इसके बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में उनकी हाजिरी कम दर्ज की गई थी। इस संबंध में जब उन्होंने सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी से बात की, तो आरोप है कि हाजिरी पूरी करने के बदले उनसे 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई।

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल…सफाईकर्मी राजकिशोर समुंद्रे ने रिश्वत की मांग को लेकर लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी सुपरवाइजर पहले ही 1 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए जाल बिछाया।

2 हजार रुपए लेते पकड़ा गया सुपरवाइजर…रविवार को लोकायुक्त की टीम ने बिरला हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर को 2 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद नगर निगम में रिश्वतखोरी का मामला चर्चा में है।

#SatnaNews #LokayuktaAction #CorruptionCase #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!