Edition

मैहर के झुकेही में 8 बकरियों की संदिग्ध मौत, यूरिया से लदे ट्रक की धुलाई के बाद निकला पानी पीने का आरोप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर के झुकेही में 8 बकरियों की संदिग्ध मौत, यूरिया से लदे ट्रक की धुलाई के बाद निकला पानी पीने का आरोप…

 

मैहर जिले के झुकेही में नेशनल हाईवे-30 के किनारे रविवार दोपहर आठ बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पशुपालक ने आरोप लगाया है कि यूरिया से लदे ट्रक को धोने के बाद सड़क किनारे छोड़ा गया पानी पीने से बकरियों की जान गई। घटना के बाद पशुपालक ने झुकेही पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बकरियों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

चरते समय पानी पीने के बाद बिगड़ी बकरियों की हालत…

जानकारी के अनुसार, झुकेही निवासी छोटेलाल यादव उर्फ मुन्ना की आठ बकरियां रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-30 के किनारे चर रही थीं। पशुपालक का आरोप है कि इसी दौरान यूरिया से लदे एक ट्रक की धुलाई की गई और उससे निकला पानी सड़क किनारे फेंक दिया गया। आशंका है कि बकरियों ने उसी पानी को पी लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

पशुपालक ने पुलिस चौकी में दर्ज कराई शिकायत….

एक साथ आठ बकरियों की मौत से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद छोटेलाल यादव ने झुकेही पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह….

पुलिस के मुताबिक, बकरियों के पोस्टमार्टम के लिए सूचना दे दी गई थी, लेकिन रविवार देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही बकरियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

#MaiharNews #Jhukahi #AnimalDeath #SatnaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!