Edition

सतना में दिनदहाड़े सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, साढ़े 3 तोला सोना और 10 हजार रुपए ले उड़े चोर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में दिनदहाड़े सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, साढ़े 3 तोला सोना और 10 हजार रुपए ले उड़े चोर…

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। टिकुरिया टोला स्थित हरिजन कॉलोनी के सामने डालीबाबा रोड पर चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। परिवार के सदस्य भरजुना देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े 3 तोला सोने के जेवर और 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।

दो घंटे बाद लौटे तो टूटा मिला ताला….जानकारी के मुताबिक, संगम ताम्रकार रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सुशीला और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो से भरजुना देवी के दर्शन करने गए थे। करीब दो घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था।

मंगलसूत्र और झुमके समेत सोने के जेवर चोरी…चोर घर में रखे चांदी के डिब्बे में रखे मंगलसूत्र, झुमके समेत करीब साढ़े 3 तोला सोने के जेवर और 10 हजार रुपए नकद ले गए। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस…कोलगवां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।

#SatnaNews #SatnaCrime #TheftCase #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!