Edition

दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सतना पुलिस अलर्ट, पांच घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था; नदी में पीओपी मूर्तियों के विसर्जन पर प्रतिबंध…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सतना पुलिस अलर्ट, पांच घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था; नदी में पीओपी मूर्तियों के विसर्जन पर प्रतिबंध….

सतना में दशहरा, रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को सिटी कोतवाली चौक से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासन ने 20, 21 और 22 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दुर्गा पूजा समितियों के साथ हुई बैठक..एसडीएम रघुराजनगर (शहरी) राहुल सिलाडिया की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समितियों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

पांच विसर्जन स्थलों पर किए जाएंगे इंतजाम….प्रशासन ने शहर में पांच स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की है। इनमें सतना नदी के माधवगढ़, जिगनहट, देवरा और उंचवा टोला घाट के अलावा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कृत्रिम कुंड शामिल हैं।

विसर्जन स्थलों पर रोशनी, क्रेन, गोताखोर, मोटर बोट, बैरिकेडिंग, पेयजल और मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पीओपी की मूर्तियों का नदी में विसर्जन प्रतिबंधित…पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी दुर्गा प्रतिमाओं का सतना नदी के घाटों पर विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसी प्रतिमाओं का विसर्जन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कृत्रिम कुंड में करना होगा। प्रशासन ने पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

फ्लैग मार्च में पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल..फ्लैग मार्च में सीएसपी मनीष त्रिपाठी के साथ कोलगवां, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारियों सहित महिला थाना और यातायात पुलिस के जवान शामिल रहे। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया।

#SatnaNews #DurgaVisarjan #Dussehra2026 #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!