Edition

सतना में देर रात घर पर पथराव और चाकूबाजी, युवक की पीठ पर किया वार; बुजुर्ग महिला समेत दो घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में देर रात घर पर पथराव और चाकूबाजी, युवक की पीठ पर किया वार; बुजुर्ग महिला समेत दो घायल….

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरहा टोला में रविवार देर रात पथराव और चाकूबाजी की घटना सामने आई। आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोग एक घर पहुंचे और दरवाजा खुलते ही पत्थर फेंकने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे युवक आनंद चौधरी की पीठ पर चाकू से वार कर दिया गया। वहीं, पथराव में बुजुर्ग महिला रूबीना चौधरी भी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात करीब एक बजे घर पहुंचे आरोपी....पीड़ित परिवार के मुताबिक, रविवार देर रात करीब एक बजे मकबूल, बिल्ला और बाबू बसोर समेत लगभग छह लोग उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई।

बीच-बचाव करने पर युवक पर चाकू से हमला…हंगामे की आवाज सुनकर निक्की चौधरी के देवर आनंद चौधरी बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया। पथराव की चपेट में आने से निक्की की सास रूबीना चौधरी को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश...घटना के बाद दोनों घायलों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के समय सभी आरोपी नशे में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

#SatnaNews #SatnaCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!