Edition

सतना के कोठी में गरबा महोत्सव में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, प्रतिभागियों के साथ किया डांडिया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के कोठी में गरबा महोत्सव में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, प्रतिभागियों के साथ किया डांडिया…

सतना जिले के कोठी में रविवार रात आयोजित जय हिंद गरबा महोत्सव में उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने गरबा प्रतिभागियों के साथ डांडिया किया। राज्यमंत्री को अपने बीच नृत्य करते देख दर्शकों और प्रतिभागियों में उत्साह बढ़ गया।

पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति…कोठी के अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम में आयोजित महोत्सव में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक से पूरा परिसर उत्सवमय हो गया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ नृत्य में भाग लिया।

कोठी में पहली बार आयोजित हुआ जय हिंद गरबा महोत्सव….कोठी में पहली बार आयोजित जय हिंद गरबा महोत्सव को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। भारतीय संस्कृति और लोकनृत्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. जितेंद्र, डॉ. प्रभाकर और डॉ. दिवाकर गहरवार कार्यक्रम के आयोजक रहे।

#SatnaNews #Kothi #PratimaBagri #GarbaMahotsav #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!