Edition

सतना,नहर में गिरा जंगल से भटका सांभर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना: नहर में गिरा जंगल से भटका सांभर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू….

सतना वन मंडल के मझगवां रेंज अंतर्गत अंबेर गांव में जंगल से भटककर आया एक सांभर नहर में गिर गया। नहर से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर वह काफी देर तक फंसा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सांभर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

नहर में फंसा था सांभर…जानकारी के अनुसार, जंगल से भटककर सांभर अंबेर गांव के पास पहुंच गया था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया। बाहर निकलने में असमर्थ सांभर को देखकर ग्रामीणों ने मझगवां रेंजर रंजन सिंह परिहार को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान…सूचना मिलने पर रेंजर के निर्देशानुसार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सांभर को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा…वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद सांभर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की समय पर सूचना और सहयोग से वन्यजीव को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिली।

#SatnaNews #WildlifeRescue #ForestDepartment #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!