Edition

सतना में यूपी से भेजी जा रही 550 किलो मिठाई जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में यूपी से भेजी जा रही 550 किलो मिठाई जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने…

त्योहारों के बीच सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से लाई जा रही 550 किलो मिठाई और खाद्य सामग्री जब्त की है। यह खेप उत्तर प्रदेश से रीवा और उचेहरा भेजी जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस की जांच में मिली 550 किलो खाद्य सामग्री…

जानकारी के अनुसार, रविवार रात खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर और देवेंद्र कुमार दुबे की टीम ने सूचना के आधार पर बस क्रमांक MP 07 ZV 3777 की जांच की। इस दौरान बस से 250 किलो मिल्क केक, 100 किलो स्वीट डिलिशियस नाम से पैक मिठाई और 200 किलो लड्डूदाना (बूंदी) बरामद हुआ।

मिल्क केक की सामग्री और गुणवत्ता की होगी जांच…

अधिकारियों के अनुसार, बरामद 250 किलो मिल्क केक में स्किम्ड मिल्क पाउडर, शक्कर, रिफाइंड खाद्य तेल, सूजी और पाम ऑयल का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। इस सामग्री की खाद्य श्रेणी और गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।

वहीं, 100 किलो स्वीट डिलिशियस नाम से पैक मिठाई के पैकेट पर निर्माण तिथि 1 अक्टूबर 2026 दर्ज थी। पैकेजिंग पर सामान्य तापमान में 7 दिन और माइनस 10 डिग्री तापमान पर 3 महीने की उपयोग अवधि अंकित थी। अधिकारियों ने परिवहन के दौरान भंडारण और तापमान संबंधी शर्तों में अनियमितता की बात कही है।

रीवा और उचेहरा के तीन कारोबारियों को होनी थी सप्लाई…जांच के दौरान सामने आया कि बरामद खाद्य सामग्री तीन कारोबारियों के नाम पर बुक की गई थी। इसमें 250 किलो मिल्क केक रीवा की रागिनी गुप्ता, 100 किलो स्वीट डिलिशियस मिठाई उचेहरा के अनिल सारावगी और 200 किलो लड्डूदाना रीवा के विक्रम कुशवाहा के नाम पर भेजा जा रहा था।लड्डूदाना कानपुर की वैष्णवी इंटरप्राइजेज से भेजा गया था।

प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई…खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों प्रकार की खाद्य सामग्री जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन से संबंधित आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।

#SatnaNews #FoodSafety #RewaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!