Edition

सतना में नशीली टैबलेट के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 1,656 टैबलेट जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में नशीली टैबलेट के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 1,656 टैबलेट जब्त…

सतना में नशीली टैबलेट की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,656 टैबलेट, सात मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा…

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक काले रंग की बाइक से उचवा टोला में नशीली टैबलेट लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतना नदी रपटा पुलिया रोड पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान बाइक के हैंडल पर टंगे झोले से 1,176 टैबलेट बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ा तालाब निवासी विवेक सिंह पटेल और कोटर थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला निवासी रावेन्द्र कुशवाहा व सौरभ शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 1 लाख 74 हजार 408 रुपए की संपत्ति जब्त की।

कब्रिस्तान के पास दो आरोपी गिरफ्तार…दूसरी कार्रवाई में सिविल लाइन पुलिस ने गढ़िया टोला कब्रिस्तान के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को क्षेत्र में नशीली टैबलेट की बिक्री की सूचना मिली थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पौराणिक टोला निवासी दिलीप उर्फ छोटू यादव (24) और पुलिस कॉलोनी के बिहारी मोहल्ला निवासी अब्दुल हक (39) को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 480 टैबलेट बरामद हुईं।

दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई…

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 1,656 टैबलेट जब्त की गई हैं।

#SatnaNews #AntiNarcotics #MadhyaPradeshPolice #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!