Edition

रीवा में 6 प्रमुख बाजार मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा की नो-एंट्री, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में 6 प्रमुख बाजार मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा की नो-एंट्री, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान…

रीवा में धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से लागू होगी। इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों के 6 मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी, जबकि लोगों को पैदल आने-जाने की अनुमति रहेगी।

इन 6 मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा की नो-एंट्री…पुलिस द्वारा जारी योजना के अनुसार, निम्नलिखित मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  1. अस्पताल चौराहा से प्रकाश चौराहा।

  2. कला मंदिर से मृगनयनी चौराहा।

  3. रसिया मोहल्ला से शिल्पी प्लाजा।

  4. खन्ना चौराहा से स्टेच्यू चौराहा।

  5. सिंधी चौराहा से सराफा मार्केट।

  6. साईं मंदिर से स्टेच्यू चौराहा।

इन सभी मार्गों पर पैदल आवागमन जारी रहेगा।वाहनों के लिए तय किया गया डायवर्जन

जय स्तंभ से अस्पताल चौराहा और धोबिया टंकी की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलेज चौराहा से सिरमौर चौक की तरफ भेजा जाएगा। वहीं, धोबिया टंकी से अस्पताल चौराहा और अमहिया होते हुए सिरमौर चौक जाने वाले मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन जारी रहेगा।

यहां कर सकेंगे चार पहिया वाहनों की पार्किंग…

पुलिस ने बाजार आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

  • शिल्पी प्लाजा के सामने केवल सवारी उतारने की अनुमति होगी। इसके बाद वाहन पीछे बनी पार्किंग में खड़ा करना होगा।

  • साईं मंदिर, मृगनयनी, प्रकाश चौराहा और सराफा मार्केट जाने वाले लोग साईं मंदिर में पार्किंग कर सकेंगे।

  • मानस भवन और पीली कोठी जाने वालों के लिए मानस भवन परिसर में पार्किंग रहेगी।

  • स्वागत भवन, कला मंदिर और मृगनयनी जाने वाले लोग स्वागत भवन में वाहन खड़ा कर सकेंगे।

8 नवंबर तक खुली रहेगी पार्किंग,,,,पुलिस के अनुसार, भारत प्लास्टिक के सामने स्थित पार्किंग 4 से 8 नवंबर तक खुली रहेगी। यातायात पुलिस ने बाजार आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है।

#RewaNews #RewaTraffic #TrafficDiversion #DiwaliShopping #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!