Edition

अमरपाटन जाते समय स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर-कर्मचारी की मौत, 15 दिन पहले पिता बने थे मैनेजर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर-रीवा मार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर से माइक्रो फाइनेंस मैनेजर समेत 2 की मौत, 15 दिन पहले बना था पिता..

सतना। मैहर-रीवा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित तमस नदी पुल पर रविवार देर रात बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार माइक्रो फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर शिवम बाथरे (28) और कोलियरी कर्मचारी सुजीत कोल (32) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए।

रात 10:30 बजे हुआ हादसा..जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। बाइक सवार दोनों युवक रीवा की ओर जा रहे थे, जबकि स्कॉर्पियो रीवा से मैहर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तमस नदी पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए।

15 दिन पहले घर में गूंजी थी किलकारी..मृतकों की पहचान शिवम बाथरे, पिता संतोष श्री बाथरे, निवासी शाहपुरा भिटौनी, जिला जबलपुर और सुजीत कोल, पिता बाबूलाल कोल, निवासी मौहारी, सेमरिया, रामपुर बघेलान, जिला सतना के रूप में हुई है।

शिवम अमरपाटन स्थित स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था और वहां किराए के कमरे में रहता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वर्ष 2024 में उसकी शादी हुई थी और करीब 15 दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था।

वहीं, सुजीत कोल अंबिकापुर की एक कोलियरी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी है।

ट्रेन में हुई मुलाकात, बाइक से निकले थे अमरपाटन…जानकारी के अनुसार, शिवम छुट्टी पर अपने घर जबलपुर गया था। उसकी बाइक मैहर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। जबलपुर से ट्रेन के जरिए मैहर लौटते समय उसकी मुलाकात सुजीत से हुई। दोनों की जान-पहचान होने के बाद शिवम की बाइक से अमरपाटन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान तमस नदी पुल पर स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में शामिल बाइक का नंबर MP 20 X 2815 और स्कॉर्पियो का नंबर UP 37 F 9818 बताया गया है।

स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुए सवार..दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और स्कॉर्पियो सवार लोगों की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

#MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #RewaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!