Edition

पन्ना में कुत्तों के हमले की घटनाएं,चार महीने में 771 लोग पहुंचे अस्पताल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में कुत्तों के हमले की घटनाएं, चार महीने में 771 लोग पहुंचे अस्पताल….

पन्ना जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार, 3 नवंबर को मकरी गांव में 9 वर्षीय बच्चे राम सिंह पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार महीनों में कुत्तों के हमले में घायल 771 लोग इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।

घर में बैठे बच्चे पर किया हमला…जानकारी के अनुसार, राम सिंह कक्षा तीसरी का छात्र है और जितेंद्र सिंह का बेटा है। घटना के समय वह घर में बैठा था। इसी दौरान स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया।

पालतू कुत्ते के हमले पर मामला दर्ज…इससे पहले 1 नवंबर को अमानगंज थाना क्षेत्र के भेडहिनौता गांव में 7 वर्षीय रुद्र पटेल पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते ने बच्चे की दाहिनी जांघ पर काट लिया था।

परिजनों की शिकायत के अनुसार, घटना के बाद विरोध करने पर पड़ोसी शिवसहाय पटेल ने उनके साथ अभद्रता की। मामले में अमानगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार महीने में 771 लोगों को कुत्तों ने काटा…

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता के मुताबिक, पिछले चार महीनों में कुत्तों के काटने से घायल 771 लोग अस्पताल पहुंचे। महीनेवार आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • जुलाई: 222 लोग

  • अगस्त: 193 लोग

  • सितंबर: 176 लोग

  • अक्टूबर: 180 लोग

ये आंकड़े जिले में कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर सतर्कता और रोकथाम के प्रयासों की जरूरत दर्शाते हैं।

कुत्ते के काटने पर तुरंत कराएं उपचार….

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कुत्ते के काटने पर घाव को साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। समय पर उपचार संक्रमण के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण है।

#PannaNews #StreetDogAttack #DogBiteCases #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!