सतना में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर सैलूनकर्मी पर चाकू से हमला, दुकान में घुसकर दो युवकों ने किया वार…

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के घूरडांग इलाके में शुक्रवार को शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक सैलूनकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अंशु नाम का युवक अपने एक साथी के साथ दुकान में घुसा और मनोज सेन पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू उनकी जांघ में लगा, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी शराब के लिए मांग चुका था पैसे….घायल मनोज सेन चमन चौक के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांग चुका था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी अपने साथी के साथ दुकान पहुंचा और हमला कर दिया। मनोज के मुताबिक, एक युवक ने उन्हें पकड़कर बचने से रोका, जबकि दूसरे ने चाकू से वार किए।
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज…घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni









