रीवा में 10.87 करोड़ रुपये से बनेगा हिनौती गौधाम पहुंच मार्ग, डिप्टी सीएम ने किया भूमिपूजन…

रीवा के हिनौती गौधाम तक आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। रविवार शाम मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लालगांव-कटरा मार्ग से गौधाम तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने गौधाम में नवनिर्मित दो गौ-शेड का लोकार्पण भी किया।
दो नए गौ-शेड और प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र का शुभारंभ…कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम परिसर में बनाए गए दो नए गौ-शेड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती के प्रक्षेत्र का भी उद्घाटन किया गया।
बरसात में आवागमन की समस्या होगी दूर..हिनौती गौधाम तक अब तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। खासकर बरसात के दौरान रास्ता खराब होने से गौधाम पहुंचना मुश्किल हो जाता था।
अब 10.87 करोड़ रुपये की लागत से लालगांव-कटरा मार्ग से गौधाम तक पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इससे गौधाम तक आने-जाने की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर…उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से तैयार खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इससे मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है।
उन्होंने अधिक से अधिक किसानों और लोगों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#RewaNews #MadhyaPradeshNews #RoadConstruction #NaturalFarming #RewanchalRoshni









