Edition

त्योहारी भीड़ के बीच कासगंज डिपो का बड़ा फैसला, दीपावली पर नहीं रुकेगी बसों की सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज
 दीपावली पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। डिपो की सभी 107 बसों को ऑनरूट रखने की योजना बनाई गई है। इसके लिए एआरएम ने वर्कशॉप कर्मियों को बसों की मरम्मत और रखरखाव का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

त्योहार पर नौकरीपेशा लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य यात्री अपने घरों और गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। ऐसे में बसों की उपलब्धता बनाए रखना विभाग के सामने चुनौती रहती है। इसे देखते हुए डिपो प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है।

वर्कशॉप कर्मचारियों के अवकाश रहेंगे निरस्त
डिपो में कुल 107 बसें हैं। एआरएम ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली के दौरान कोई भी बस अनावश्यक रूप से वर्कशॉप में खड़ी न रहे। जिन बसों में तकनीकी खराबी है, उनकी मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाए, ताकि सभी बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहें। बसों की नियमित जांच और रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया है।

त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो ने शुरू की तैयारी
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान बसों का संचालन बाधित न हो, इसके लिए वर्कशाप कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज का प्रयास है कि उपलब्ध बसों का पूरा उपयोग हो और दीपावली पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न उठानी पड़े।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!