मैहर में 2.5 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि से हटाया अतिक्रमण, तीन वन परिक्षेत्रों की संयुक्त कार्रवाई..

मैहर। वन विभाग ने गुरुवार को अमरपाटन क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 2.5 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई भीषमपुर बीट के आरक्षित वनखंड पपरा स्थित कक्ष क्रमांक 589 में की गई। इस अभियान में अमरपाटन, मैहर और मुकुंदपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम शामिल रही।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमरपाटन वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, मैहर रेंजर शुभम खरे और मुकुंदपुर रेंजर दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में की गई। तीनों वन परिक्षेत्रों के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आपसी समन्वय से अभियान चलाया।
कार्रवाई के बाद करीब 2.5 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान वनभूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
#RewanchalRoshni #MaiharNews #ForestDepartment #SatnaNews #MadhyaPradeshNews









