Edition

सीधी में ऑटो खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल; तीन महीने में 10 हादसों का दावा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में ऑटो खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल; तीन महीने में 10 हादसों का दावा…

सीधी। जिले के हटवा बाजार से अमिलिया मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो चालक राधेश्याम मौर्य का पैर टूट गया। ऑटो में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा निवासी राधेश्याम मौर्य ऑटो लेकर हटवा से अमिलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

तीन महीने में 10 हादसे होने का दावा…ग्रामीणों का दावा है कि हादसे वाली जगह पर पिछले तीन महीनों में करीब 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गांव के निवासी प्रशांत सिंह के मुताबिक, इस स्थान पर अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क के इस हिस्से पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच…अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#SidhiNews #RoadAccident #Amiliya #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!