Edition

सीधी में रेलवे की जमीन से 34 मकान हटाए, ठंड में रहने की व्यवस्था पर उठे सवाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में रेलवे की जमीन से 34 मकान हटाए, ठंड में रहने की व्यवस्था पर उठे सवाल…

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढ़िया गांव में गुरुवार को रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए गए। रेलवे विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोपहर 12 बजे कार्रवाई शुरू की, जो शाम 4 बजे तक चली। कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने ठंड के मौसम में रहने की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

मुआवजा मिलने के बाद भी खाली नहीं किए थे मकान..तहसीलदार गोपालदास राकेश शुक्ला के मुताबिक, संबंधित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका था। कई बार नोटिस देने के बावजूद मकान खाली नहीं किए गए, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिनकी समस्याएं सुनकर जांच और समाधान का प्रयास किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात…मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, तहसीलदार गोपालदास राकेश शुक्ला, जमोड़ी थाना प्रभारी केदार परौहा और सेमरिया थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान 40 से अधिक पुलिसकर्मी और 26 पटवारी तैनात किए गए थे।

प्रभावित परिवारों ने उठाई रहने की व्यवस्था की मांग…प्रभावित रामगोपाल बंसल ने कहा कि मुआवजा मिलने के बावजूद परिवारों के पास रहने के लिए दूसरी जगह का इंतजाम नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि ठंड के मौसम में छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ परिवार कहां जाएं। उनका कहना है कि मकान हटाने से पहले प्रशासन को रहने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

#SidhiNews #RailwayEncroachment #MadhyaPradeshNews #PublicIssues #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!