मैहर में हाइवा की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, दोनों वाहनों में लगी आग..

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार आशिक विश्वकर्मा की मौत हो गई। ग्राम गुजरा के पास हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक हाइवा के नीचे फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई।
रीवा ड्यूटी पर जा रहा था युवक..जानकारी के अनुसार, धोबहट निवासी आशिक विश्वकर्मा पिता इंद्रलाल विश्वकर्मा बाइक से रीवा की शिल्पी सिटी में ड्यूटी पर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम गुजरा के पास सामने से आ रहा हाइवा पहले पेड़ से टकराया और फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आशिक की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने किया चक्काजाम, चालक फरार…घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दोनों वाहनों में लगी आग बुझाई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया।
ताला थाना पुलिस के अनुसार, हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#MaiharNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni









