Edition

मैहर में फर्जी PhonePe ऐप से ठगी की कोशिश, मेडिकल संचालक को दिखाया ₹1 लाख ट्रांसफर का मैसेज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में फर्जी PhonePe ऐप से ठगी की कोशिश, मेडिकल संचालक को दिखाया ₹1 लाख ट्रांसफर का मैसेज….

मैहर के स्टेशन रोड स्थित सिया मेडिकल शॉप में फर्जी PhonePe ऐप के जरिए ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक युवक ने पिता की बीमारी का हवाला देकर दुकान संचालक से 10 हजार रुपए नकद मांगे। बदले में ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि उसने 10 हजार की जगह एक लाख रुपए ट्रांसफर होने का फर्जी मैसेज दिखा दिया।

ट्रांजेक्शन में नाम अलग दिखने पर हुआ शक…मेडिकल संचालक श्याम त्रिपाठी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे सौरव कुमार नाम बताने वाला युवक दुकान पहुंचा। उसने खुद को जबलपुर निवासी बताया और PhonePe से भुगतान कर नकद लेने की बात कही। QR कोड स्कैन करने के बाद उसने भुगतान सफल होने का मैसेज दिखाया और गलती से एक लाख रुपए भेजने की बात कही।

खाते में नहीं आई रकम, पुलिस को दी सूचना…संचालक ने जब अपने बैंक खाते की जांच की तो कोई रकम जमा नहीं मिली। वहीं, ट्रांजेक्शन में उनका नाम भी अलग दिखाई दिया। संदेह होने पर उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को थाने ले गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस्तेमाल किए गए ऐप और भुगतान संदेश की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

#MaiharNews #CyberFraud #PhonePeFraud #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!