Edition

सतना में डीएपी के नाम पर किसानों को कथित तौर पर थमाई राखड़, 28 बोरियों के लिए वसूले ₹40,600…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में डीएपी के नाम पर किसानों को कथित तौर पर थमाई राखड़, 28 बोरियों के लिए वसूले ₹40,600..

सतना जिले के रामपुर बाघेलान ब्लॉक में खाद बिक्री को लेकर मामला सामने आया है। गोरइया स्थित शिवांश खाद बीज एंड कीटनाशक दुकान से तीन किसानों ने 28 बोरी डीएपी खरीदी थी। किसानों का आरोप है कि घर पहुंचकर बोरियां खोलने पर उनमें डीएपी की जगह जैविक राखड़ जैसी सामग्री मिली।

28 बोरियों के लिए 2,800 रुपए ज्यादा लेने का आरोप…कारीगोही गांव के भागवत शुक्ला, आशीष शुक्ला और रामबिहारी तिवारी ने कुल 28 बोरी 18:46 डीएपी बुक कराई थी। किसानों के मुताबिक, प्रति बोरी 1,350 रुपए कीमत बताई गई, लेकिन भुगतान के समय 1,450 रुपए लिए गए। इस तरह कुल 40,600 रुपए का भुगतान किया गया।

शिकायत के बाद लौटाई रकम, जांच के लिए सुरक्षित रखी बोरियां…किसानों ने सामग्री को लेकर दुकानदार से शिकायत की, जिसके बाद दुकानदार ने फोन-पे के जरिए पूरी 40,600 रुपए की रकम वापस कर दी। किसानों ने बोरियां जांच के लिए सुरक्षित रखी हैं। उप संचालक कृषि आशीष पांडेय ने मामले की जांच कराने और निष्कर्ष के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

#SatnaNews #FarmersNews #DAPFertilizer #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!