Edition

सतना के 17 गांवों में बिजली विभाग की छापेमारी, 43 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के 17 गांवों में बिजली विभाग की छापेमारी, 43 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी…

सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में बिजली विभाग ने सोमवार को 17 गांवों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 254 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें बिजली चोरी के 43 मामले सामने आए। विभागीय टीम ने सभी मामलों में पंचनामा तैयार कर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

कटिया और जमीन के अंदर दबे तारों से हो रही थी चोरी…जांच के दौरान कई उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली का इस्तेमाल करते मिले। कुछ लोगों ने जमीन के अंदर से तार डालकर बिजली लाइन से घरों में कनेक्शन जोड़ रखे थे, जबकि कुछ सीधे कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल कर रहे थे।

तीन अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई…कार्यपालन अभियंता शिवम खरे के नेतृत्व में माधवगढ़ टाउन सहित आसपास के गांवों में जांच की गई। विभाग ने अवैध कटिया से बिजली चोरी के मामलों में धारा 135, कनेक्शन कटने के बाद बिजली इस्तेमाल करने पर धारा 138 और घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक उपयोग के मामलों में धारा 126 के तहत कार्रवाई की। बिजली विभाग ने ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

#SatnaNews #ElectricityTheft #RampurBaghelan #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!