सतना में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत…

सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई।

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों…पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार सत्यनारायण साकेत (24), उनके जीजा हरिलाल और साथी रणधीर सिंह शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आई कार (MP 19 ZR 8610) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि हरिलाल और रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यनारायण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
कार सवार मौके से फरार…हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
#SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni









