Edition

उचेहरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, चालक की तलाश…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उचेहरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, चालक की तलाश…

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार प्रहलाद पटेल की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को राहगीर उचेहरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर का सामान लेने जा रहे थे युवक…जानकारी के अनुसार, रामपुरवा निवासी प्रहलाद पटेल पिता रामभजन पटेल मंगलवार सुबह बाइक से ट्रैक्टर का सामान लेने उचेहरा जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

परिवार में पांच माह का बच्चा…प्रहलाद अपने माता-पिता और बाबा के इकलौते सहारे थे। परिवार में उनका पांच माह का बच्चा भी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

#SatnaNews #MaiharNews #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!