Edition

पन्ना में प्रसव के बाद 19 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में प्रसव के बाद 19 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप…

पन्ना जिले के अजयगढ़ में प्रसव के बाद ब्लीडिंग के चलते 19 वर्षीय सुषमा अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ पर समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रसव के बाद शुरू हुई ब्लीडिंग…मृतका के पति रविंद्र अहिरवार के मुताबिक, 22 नवंबर की रात प्रसव पीड़ा बढ़ने पर सुषमा को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। पति का आरोप है कि प्रसव के कुछ देर बाद सुषमा को ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसकी जानकारी स्टाफ नर्स को दी गई, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिला।

परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया..रविंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स मोबाइल चलाने में व्यस्त रही और करीब एक से डेढ़ घंटे तक उपचार में देरी हुई। परिजनों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर उन्हें अपनी एंबुलेंस या गाड़ी बुलाने के लिए कहा गया। गाड़ी आने पर उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने की बात सामने आई। बाद में डॉक्टर ने ड्रिप और इंजेक्शन दिया, लेकिन ब्लीडिंग जारी रही।

जिला अस्पताल में मृत घोषित किया….परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने पर सुषमा को पन्ना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने उपचार में लापरवाही की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

इस मामले में अजयगढ़ बीएमओ शोभाराम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और विभागीय जांच की जानकारी सामने नहीं आई है।

#PannaNews #MadhyaPradeshNews #HealthNews #LatestNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!