पन्ना में 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेता के पिता गिरफ्तार; बेटा फरार…

पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माण स्थल पर 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और मजदूरों से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, 30 अक्टूबर को कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और ठेकेदार तक 25 लाख रुपए देने का संदेश पहुंचाने को कहा। विरोध करने पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
CCTV कैमरों का DVR भी ले जाने का आरोप…शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान निर्माण स्थल पर लगे CCTV कैमरों को नुकसान पहुंचाया गया और उनका DVR भी तोड़कर ले जाया गया। घटना में संतोष कुशवाहा सहित अन्य मजदूर घायल हुए। मजदूरों ने छतरपुर पहुंचकर परिजनों और ठेकेदार को जानकारी दी, जिसके बाद पन्ना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का नाम आया सामने…पुलिस ने मामले में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी, उनके पिता अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्ना सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अवधेश त्रिवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अंकुर त्रिवेदी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
#PannaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #LatestNews #RewanchalRoshni









