Edition

पन्ना में खेत जाते समय जंगली सुअर का हमला, 60 वर्षीय आदिवासी किसान घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में खेत जाते समय जंगली सुअर का हमला, 60 वर्षीय आदिवासी किसान घायल…

पन्ना जिले के रामनगर में खेत जाते समय जंगली सुअर ने 60 वर्षीय किसान मनन आदिवासी पर हमला कर दिया। किसान की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुअर को भगाकर उनकी जान बचाई। हमले में किसान के हाथ, दोनों पैर, कमर और सिर में चोटें आई हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी…घटना के बाद ग्रामीण घायल किसान को जिला अस्पताल पन्ना लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। ड्यूटी डॉक्टर सुधीर सिंह चौहान के अनुसार, किसान को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

वन विभाग से मदद की मांग…घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने और घायल किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

#PannaNews #WildlifeNews #MadhyaPradeshNews #LatestNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!