Edition

रीवा में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; बर्न यूनिट में भर्ती….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; बर्न यूनिट में भर्ती…

रीवा। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के धवइयां गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए रीवा की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दिनेश कोल निवासी कोटर, थाना सेमरिया, अपनी ससुराल धवइयां गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी से छोटी बच्ची को अपने साथ घर ले जाने की बात कह रहा था। पत्नी ने बच्ची को भेजने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद के बाद खुद पर डाला पेट्रोल…बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक शराब के नशे में था। इसी बीच उसने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए रीवा पहुंचाया गया।

पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी…मनगवां थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!