Edition

रीवा में साइकिल सवार युवक पर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में साइकिल सवार युवक पर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

रीवा। जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार युवक के ऊपर लहसुन से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में युवक ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, सतना जिले के शिल्परी गांव निवासी रामटहल यादव रीवा की व्हीटीएल कंपनी में कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान चोरहटा थाना क्षेत्र में होटल चंद्रलोक के पास सामने से आ रहा लहसुन से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और साइकिल सवार युवक के ऊपर पलट गया।

ट्रक के नीचे दबा युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान…हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक ट्रक के नीचे दब गया था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में रामटहल को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच…चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रक के अनियंत्रित होने के संबंध में जांच कर रही है।

#RewaNews #SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!