Edition

मैहर पहुंचे राजा भैया, मां शारदा के किए दर्शन; धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर बोले- विरोधी मिलते तो वहीं जवाब देते…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर पहुंचे राजा भैया, मां शारदा के किए दर्शन; धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर बोले- विरोधी मिलते तो वहीं जवाब देते..

मैहर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रविवार शाम मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने चित्रकूट में भगवान कामदगिरि की परिक्रमा की थी।

मां शारदा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राजा भैया से आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्रयागराज से कुंडा सड़क मार्ग से ले जाने के मामले में सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि शास्त्री को प्रशासन को जानकारी दिए बिना और सरकारी सुरक्षा के बगैर कुंडा ले जाया गया था।

इस पर राजा भैया ने कहा कि यदि विरोध करने वाले रास्ते में मिल जाते तो उनके लिए वहीं ‘दूसरा कार्यक्रम’ कर दिया जाता। उनके इस बयान की चर्चा अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हो रही है।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा निर्विघ्न संपन्न होने पर जताई खुशी…कुंडा में हाल ही में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित हुई थी। राजा भैया ने कहा कि कथा बिना किसी विरोध और अप्रिय घटना के संपन्न हुई। उन्होंने इसका श्रेय मां शारदा और बजरंगबली की कृपा को दिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे हनुमान जी ने स्वयं वहां की व्यवस्था संभाल रखी हो। इसी आस्था और कृतज्ञता के चलते उन्होंने पहले चित्रकूट में भगवान कामदगिरि की परिक्रमा की और इसके बाद मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए।

मां शारदा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना…मैहर पहुंचने पर राजा भैया ने त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। उनकी मैहर यात्रा और मीडिया से बातचीत के दौरान दिए गए बयान को लेकर चर्चा बनी हुई है।

#MaiharNews #RajaBhaiya #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!