सतना-नागौद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत..

सतना। सतना-नागौद हाईवे पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में 38 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इटौरा देवीजी मंदिर के पास रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112 की टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान संजीव रजक (38), पिता मुन्नीलाल रजक, निवासी रेऊरा खुर्द, थाना नागौद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, संजीव सतना से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इटौरा देवीजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि संजीव सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचते ही परिवार को मिली दुखद खबर…हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची टीम घायल संजीव को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इलाज शुरू होते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस…घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। वाहन की पहचान के लिए आसपास के घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
#SatnaNews #NagodNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









