Edition

मैहर के यात्री निवास में जबलपुर की 22 वर्षीय छात्रा की मौत, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आई थी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर के यात्री निवास में जबलपुर की 22 वर्षीय छात्रा की मौत, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आई थी…

मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में सोमवार तड़के एक 22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा जबलपुर से दो सहेलियों और चार दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने मैहर आई थी। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी सात युवक-युवतियां सोमवार तड़के करीब 3 बजे मैहर पहुंचे थे। सभी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में तीन कमरे बुक किए थे। सुबह करीब 4 बजे एक कमरे में ठहरी छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके साथ मौजूद दोस्त उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज में छात्रा को ले जाते दिखे युवक…घटना के बाद यात्री निवास के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में कुछ युवक छात्रा को हाथों पर उठाकर कमरे से बाहर ले जाते और रिसेप्शन के पास से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने यात्री निवास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ DVR भी जब्त कर लिया है, ताकि घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

शव ले जाने को लेकर अस्पताल में हुआ विवाद…छात्रा की मौत के बाद अस्पताल में उस समय स्थिति बिगड़ गई, जब उसके साथ आए दोस्त शव को जबलपुर ले जाना चाहते थे। वहीं, डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने तक शव सौंपने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया।

दोस्तों से पूछताछ, मौत की वजह .तलाश रही पुलिस..मैहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के साथ आए सभी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यात्री निवास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और उसकी मौत की वजह क्या रही।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

#MaiharNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!