Edition

रीवा में संपत्तिकर बकाया पर स्कूटी कुर्क, 5 लोगों ने जमा किए 3.61 लाख…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में संपत्तिकर बकाया पर स्कूटी कुर्क, 5 लोगों ने जमा किए 3.61 लाख…

रीवा। संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को निगम की टीम वार्ड क्रमांक 08 में एक बकायादार की स्कूटी कुर्क करने पहुंची। कार्रवाई देखकर पांच अन्य बकायादारों ने मौके पर ही कुल 3 लाख 61 हजार 433 रुपए जमा कर दिए।

51 हजार का टैक्स बकाया होने पर कुर्क हुई स्कूटी…निगमायुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी रामनरेश तिवारी के नेतृत्व में जोन क्रमांक 02 के वार्ड 08 में कार्रवाई की गई। इस दौरान रामाधार चौधरी पर 51 हजार 638 रुपए का संपत्तिकर बकाया मिला। कई बार सूचना देने के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर निगम की टीम ने उनकी स्कूटी कुर्क कर ली।

पांच बकायादारों ने मौके पर जमा की राशि…कार्रवाई के दौरान पांच अन्य लोगों ने चेक और नकद के माध्यम से अपना बकाया संपत्तिकर जमा किया। इनमें वार्ड 08 के बृजेश तिवारी ने 51 हजार 691 रुपए और चंदमणि पाठक ने 41 हजार 384 रुपए जमा किए।

वहीं वार्ड 12 के रामनिवास गुप्ता ने 1 लाख 15 हजार रुपए और सरोज पांडेय ने 1 लाख 3 हजार 358 रुपए जमा किए। वार्ड 13 के बृजेश सोनी ने 50 हजार रुपए का भुगतान किया।

नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया था टैक्स…नगर निगम की ओर से बकायादारों को पहले कई बार संपत्तिकर जमा करने की सूचना दी गई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 और 174 के तहत नोटिस एवं अंतिम सूचना पत्र भी जारी किए गए थे।

नगर निगम के राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया संपत्तिकर की वसूली के लिए कुर्की और अधिहरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

#RewaNews #PropertyTax #RewaMunicipalCorporation #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!