Edition

पन्ना में हार्वेस्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में हार्वेस्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर…

पन्ना। जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के लमतरा गांव में शनिवार देर रात हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में भर्ती कराया गया है।

दीवार गिराकर भाग रहा था चालक…जानकारी के मुताबिक, हार्वेस्टर चालक ने लमतरा गांव में एक दीवार गिरा दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को रोकने की कोशिश की। हालांकि, चालक हार्वेस्टर लेकर वहां से भागने लगा। इसी दौरान कुछ ग्रामीण बाइक से उसका पीछा करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शी हसन लाल यादव के अनुसार, ठेपा के पास बाइक सवार युवक हार्वेस्टर की चपेट में आ गए। हादसे में रामफल यादव (27), पिता भगवानदास यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार प्रहलाद यादव (करीब 30 वर्ष), पिता मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

भागते समय पलटा हार्वेस्टर…घटना की सूचना पर डायल 112 की मदद से घायल प्रहलाद को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

शाहनगर थाना क्षेत्र की बोरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह मसराम ने बताया कि तेज रफ्तार में भाग रहा हार्वेस्टर रैपुरा थाना क्षेत्र के चमरैया मोड़ के पास पलट गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

#PannaNews #PannaAccident #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!