रीवा में पति से अफेयर के आरोप पर दो महिलाओं में मारपीट….

रीवा। जिले के अतरैला बाजार में पति से अफेयर के आरोप को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और सड़क पर पटककर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बाजार में काफी देर तक हुआ हंगामा…स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों महिलाएं अतरैला थाना क्षेत्र के गौड़ियार और कसियारी गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूसरी पर अपने पति से अफेयर होने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।
बाजार में पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई…एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#RewaNews #RewaCrime #MadhyaPradeshNews #ViralVideo #RewanchalRoshni









