Edition

सतना में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन….

सतना। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार शाम सतना शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। पालकी साहिब के साथ निकली इस यात्रा का शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन के माध्यम से विश्व शांति, एकता और सेवा का संदेश दिया गया।

महिलाओं ने पालकी साहिब पर बरसाए फूल…नगर कीर्तन की शुरुआत सिटी कोतवाली के पीछे स्थित श्री गुरुद्वारा नानक दरबार से हुई। यात्रा जयस्तंभ चौक, बिहारी चौक, चौक बाजार, पन्नीलाल चौक, स्टेशन रोड, अस्पताल चौक और जगतदेव तालाब रोड होते हुए कृष्ण नगर पहुंची। इसके बाद सिमरिया चौक और जेआर बिरला रोड से होते हुए सिंधी कैंप स्थित श्री गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में इसका समापन हुआ।

यात्रा के दौरान स्त्री सत्संग की महिलाओं ने पालकी साहिब के आगे फूल बरसाकर श्रद्धा प्रकट की। शहर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत द्वार सजाए गए थे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था कर संगत का स्वागत किया।

गुरबाणी कीर्तन के बाद हुई अरदास…गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा पहुंचने पर गुरु घर के वजीर ज्ञानी परमजीत सिंह के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया। इसके बाद समूह की खुशहाली के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

#SatnaNews #GuruNanakJayanti #NagarKirtan #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!