सतना में ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंसा युवक, मौत….

सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के मतरी पतौरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मतरी पतौरा गांव के सरपंच हनुमानदीन सिंगरौल का बड़ा बेटा आनंद उर्फ भालू सिंगरौल (18) ट्रैक्टर पर सवार था। दोपहर करीब 3 बजे ट्रैक्टर हरदोखरी देवार पार के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से आनंद नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया।
पुलिस ने शुरू की जांच…हादसे की सूचना मिलने पर उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
#SatnaNews #RoadAccident #MaiharNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









