रीवा में बाइक सवार युवक से मारपीट, पैर टूटा; सिर में गंभीर चोट…

रीवा। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीम चौराहे पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल यशराज शर्मा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है।
यशराज के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ फुल्की खाने जा रहा था। इसी दौरान एसबीआई ब्रांच के पास एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने बताया छेड़छाड़ से जुड़ा मामला…घटना के बाद बंदूक से धमकाने और लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप भी सामने आए। हालांकि, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बंदूक से धमकाने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#RewaNews #RewaCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni









