सतना में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 37 के खिलाफ केस दर्ज…

सतना। जिले के बिरसिंहपुर वितरण केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग ने शनिवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान 156 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितता मिलने पर 37 पंचनामे तैयार कर कार्रवाई की गई।
कटिया डालकर बिजली जलाने वालों पर कार्रवाई…मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर रामपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता शिवम खरे के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली लाइन में कटिया डालकर सीधे बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण बनाए गए।
वहीं, बकाया बिल के कारण कनेक्शन कटने के बाद दोबारा अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर धारा 138 के तहत कार्रवाई की गई। घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले एक उपभोक्ता के खिलाफ धारा 126 के तहत पंचनामा तैयार किया गया।
अलग-अलग क्षेत्रों की टीमें रहीं शामिल…अभियान में एई राजीव शुक्ला (रामपुर), जेई शरद कुमार तिवारी (माधवगढ़), धीरेन्द्र सिंह (सज्जनपुर), नवीन निगम (बैरहना) और कपिल नामदेव (बिरसिंहपुर) सहित विभिन्न वितरण केंद्रों के प्रभारी शामिल रहे।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, रामपुर बाघेलान संभाग में बिजली चोरी और बकाया बिल से जुड़े मामलों में जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#SatnaNews #ElectricityTheft #MadhyaPradeshNews #PowerDepartment #RewanchalRoshni









