Edition

पन्ना जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने पर विवाद, दुकानदारों ने किया विरोध…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने पर विवाद, दुकानदारों ने किया विरोध…

पन्ना। जिला चिकित्सालय के बाहर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और प्रशासनिक अमले के बीच विवाद की स्थिति बन गई। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया।

दुकानदार ने लगाए रंजिश के आरोप…दुकानदार रामभजन दहाय ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के दरोगा को मुफ्त में खाना नहीं खिलाने की रंजिश में उनकी दुकान का बोर्ड और सामान हटाया गया। उन्होंने छोटे दुकानदारों को निशाना बनाने और बड़े प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है।

एम्बुलेंस का रास्ता सुगम बनाने की कार्रवाई…अतिक्रमण प्रभारी मनीष महदेले के अनुसार, रेलिंग के बाहर सीढ़ियां बनाने और अवैध कब्जों की शिकायतों पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई की गई। टीम ने अतिक्रमण में रखा सामान जब्त किया और दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

वहीं, यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस और गंभीर मरीजों के आवागमन में बाधा बनने वाले ठेले और अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।

#PannaNews #MadhyaPradeshNews #Encroachment #LatestNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!