Edition

हरियाणा: सोनीपत के स्कूलों का बदला समय, नई टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनीपत.

सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही सोनीपत जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के समय में सोमवार से बदलाव लागू हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे से संचालित होंगे। वहीं, दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों के लिए भी शिक्षा विभाग ने नई समय-सारिणी जारी की है। इससे विद्यार्थियों को सुबह की ठंड में जल्दी घर से निकलने की परेशानी से राहत मिलेगी।

12:40 से दूसरी शिफ्ट
विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। जबकि दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था। नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

सर्दी के चलते परेशानी
वहीं, सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसका विशेष लाभ छोटे बच्चों को मिलेगा, जिन्हें सुबह की ठंड में स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि स्कूलों के प्राचार्यों को संशोधित समय-सारिणी के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नए समय का पालन अनिवार्य होगा। निर्देशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!