शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग को चाकू मारा…

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बुजुर्ग के पेट में वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद…पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम टीकर निवासी गिरवर दाहिया अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव का बेटा सिंह बैस उनके घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। गिरवर दाहिया ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
चाकू से पेट पर किया हमला…विवाद बढ़ने पर आरोपी बेटा सिंह बैस ने अपने पास रखे धारदार चाकू से गिरवर दाहिया के पेट पर वार कर दिया। हमले में घायल बुजुर्ग को परिजनों की मदद से सतना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…घटना की शिकायत मिलने पर सिंहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने ग्राम टीकर निवासी बेटा सिंह बैस, पिता रामदुलारे सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय नागौद में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे उपजेल नागौद भेज दिया गया।
#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #PoliceAction #RewanchalRoshni








