Edition

सतना के शिवराजपुर में स्थापित होगा 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा एवं भंडारण पार्क, शासन ने दी मंजूरी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के शिवराजपुर में स्थापित होगा 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा एवं भंडारण पार्क, शासन ने दी मंजूरी…

सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नागौद तहसील के ग्राम शिवराजपुर में 50 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा सह भंडारण पार्क स्थापित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इसके विकास और परियोजना डेवलपर्स के चयन की जिम्मेदारी रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड को सौंपी गई है।

शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के आयुक्त मनु श्रीवास्तव ने सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

187.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा सोलर पार्क…

कलेक्टर ने बताया कि परियोजना के लिए शिवराजपुर में कुल 187.6 हेक्टेयर (463.59 एकड़) भूमि चिन्हित की गई है। राजस्व एवं वन विभाग के संयुक्त सर्वे के बाद चयनित भूमि को अनुपयोगी एवं बंजर बताया गया है। प्रस्तावित स्थल की सीमाएं मडई और मोरा गांव से लगी हुई हैं।

स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर..

अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि सोलर पार्क से सतना सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों को ग्रिड के माध्यम से बिजली की आपूर्ति संभव होगी। परियोजना से पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ निर्माण एवं रखरखाव के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा की लागत कोयले से बनने वाली बिजली की तुलना में कम हो रही है। बैठक में प्रस्तावित परियोजना की सीमा और क्षेत्र को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए।

#SatnaNews #SolarEnergy #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni#RenewableEnergy

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!